Welcome to NJITM Education

English Pronunciation Rule in Hindi | English Pronunciation सीखे हिंदी उच्चारण के साथ

English Pronunciation in Hindi

  • 2022-08-29 10:38:37

अंग्रेजी स्वरों के उच्चारण हिंदी में

English सिखने के लिए सर्वप्रथम आपको शब्दों को पढना सीखना होगा और सही उच्चारण से ही सही English बोलना संभव है इसलिए आज हम पढ़ते है English के उच्चारण।

अंग्रेजी वर्णमाला में कुल 26 वर्ण होते हैं 
A    B    C    D    E    F    G    H    I     J    K    L    M    N    O P    Q    R    S    T    U    V    W   X    Y    Z

जिस प्रकार हिंदी में स्वर और व्यंजन होते है उसी प्रकार English में 5 स्वर (Vowels) होते है - A, E, I, O, U ये स्वर English में मात्राओ का कार्य करते है इन्ही शब्दों को मिलाकार शब्द को सही से पढ़ा जा सकता है। 

हमनें कुछ उदाहरणों के साथ मात्राओ का उपयोग किया है और उसका उच्चारण भी लिखा है ।

A के उच्चारण कई प्रकार से होता है उदा. ऐ, आ, ए, ऑ, अ, एअ

A – अ ( ा )

Alert (अलर्ट) = सचेत
Aroma (अरोमा) = सुगंध
Agree (अग्री) = सहमत होना

A = आ ( ाा ), ऑ ( ॅ ) कई बार AW आने पर भी 'ऑ ' का उच्चारण किया जाता है।

Far (फार) = दूर
Star (स्टार) = तारा
Are (आर) = है (सहायक क्रिया)
After (आफ्टर) = बाद में
Call (कॉल) = बुलाना
Hall (हॉल) = बड़ा कमरा
Awful (ऑफुल) = बहुत बेकार
Awesome (ऑसम) = बहुत बढ़िया

A, AI, AY = ए (लम्बा उच्चारण) यदि A के आगे I या Y आता है तो उसमे 'ए' का उच्चारण होता है और इसे लम्बे सुर में पढ़ा जाता है।

Say (से) = कहना
Bay (बे) = खाड़ी
Pay (पे) = वेतन
Way (वे) = मार्ग
Brain (ब्रेन) = दिमाग
Gain (गेन) = बढ़त

A = ऐ  ( ै ) 

Fan (फैन) = पंखा
Map (मैप) = नक्षा
Cat (कैट) = बिल्ली
An (ऐन) = एक
Hand (हैण्ड) = हाथ

A = ( े ) यदि A के आगे कोई Consonant और अंत में E आये तो 'ए' की मात्रा का उच्चारण होता है

Base (बेस) = आधार
Sale (सेल) = बिक्री
Race (रेस) = दौड़
Trade (ट्रेड) = व्यापार
Tame (टेम) = पालतू / नियंत्रण में 

A – एअ ( ेअ ) A के बाद में अगर R आये और अंत में E हो तो शब्द में 'एअ' का उच्चारण किया जाता है।

Dare (डेअर) = साहस / हिम्मत करना
Share (शेयर) = साझा करना 
Fare (फेअर) = किराया (वाहन में यात्रा का किराया) मकान या दुकान के किराए को Rent कहतें है।
Mare (मेअर) = घोड़ी

E के उच्चारण के नियम (ए, ई, इ, एयू)

E = ए ( े ) लघु उच्चारण

Hell (हेल) = नर्क
Net (नेट) = जाल
Cent (सेंट) = एक सिक्का
Wet (वेट) = गीला
Beg (बेग) = भीख मांगना / निवेदन करना

E = ई ( ी )

Me (मी) = मुझे
He (ही) = वह (पुरुषो के लिए)
She (शी) = वह (स्त्रियों के लिए)
We (वी) = वह (बहुवचन)
Be (बी) = होना

EE = ई ( ी ) दीर्घ उच्चारण

Bee (बी) = मधुमक्खी
See (सी) = देखना
Sleep (स्लीप) = सोना
SWeep (स्वीप) = झाड़ू लगाना
Deep (डीप) = गहरा

EW = इयु (अगर E के आगे W हो तो EW का उच्चारण " इयु " होता है, लेकिन E से पहले आये व्यंजन का हस्व उच्चारण होता है)

Crew (क्रुयु) = जत्था
Dew (ड्यू) = ओस
Drew (ड्रियू) = खिंचा (आकर्षित करना)
Few (फ्यू) = थोडा (कुछ)

EA = ई ( ी )

Sea (सी) = समुंद्र
Heat (हीट) = गर्म करना
Rear (रियर) = पिछला
Pear (पियर) = नाशपाती
Cheat (चीट) = धोखा देना
Mean (मीन) = अर्थ होना

जरुरी सुचना = कुछ जगह E की अपनी कोई ध्वनी नहीं होती। यदि किसी शब्द के अंत में E का उपयोग हो तो इसका अपना कोई उच्चारण नहीँ होता और उससे पहले आये एक या एक से अधिक व्यंजनों को छोड़कर जो स्वर (Vowels) होता है, उस शब्द का उच्चारण होता है।

१) यदि पूर्ववर्ती स्वर A हो तो A का उच्चारण " ए " का होता है। और E का अपना कोई उच्चारण नहीं होता है। उदाहरण: - 

Shame (शे.....म) = शर्म
Late (ले.....ट) = देरी
Bale (बे.....ल) = गठ्ठा
Fame (फे.....म) = प्रसिद्द
Tame (टे.....म) = पालतू

२) यदि पूर्ववर्ती स्वर I हो तो I का उच्चारण " आई " होता है और अंतिम में आये E का अपना कोई उच्चारण नहीं होता । उदाहरण:-

Line (लाइन) = रेखा
Nine (नाइन) = नौ
Five (फाइव) = पांच
Fine (फाइन) = दण्ड
Bide (बाइड) = ठहरना
Ripe (राइप) = पका हुआ

३) यदि पूर्ववर्ती स्वर O हो तो O का उच्चारण " ओ " होता है और अंतिम में आये E का अपना कोई उच्चारण नहीं होता । उदाहरण:-

Joke (जोक) = मजाक
Bone (बोन) = हड्डी
Code (कोड) = संकेत - लिपि
Rose (रोज) = गुलाब का फुल
Home (होम) = घर
Nose (नोज) = नाक

४) यदि पूर्ववर्ती स्वर U हो तो U का उच्चारण " ऊ " या " यु " होता है और अंतिम में आये E का अपना कोई उच्चारण नहीं होता । उदाहरण:-

Rule (रूल) = नियम
Rude (रुड) = असभ्य
Cube (क्यूब) = घन
Yule (यूल) = क्रिसमस
Tune (ट्यून) = सुर
Cute (क्यूट) = प्यारा (मासूमियत)

I का उच्चारण (इ, आइ, आई, आय, अ, ई)

I = अ

Birth (बर्थ) = जन्म
Bird (बर्ड) = पक्षी
Shirt (शर्ट) = कमीज
Dirt (डर्ट) = धुल - मिट्टी
Third (थर्ड) = तीसरा

I = आइ

Kind (काइंड) = दयालु
Lime (लाइम) = निम्बू
Pile (पाइल) = ढेर
Blind (ब्लाइंड) = अंधा
Kite (काइट) = पतंग
Child (चाइल्ड) = बच्चा

I = ( ि ) छोटी इ - हस्व उच्चारण

City (सिटी) = शहर
Sin (सिन) = पाप
Injury (इन्जरी) = चोट
Fill (फिल) = भरना
Trick (ट्रिक) = चाल
Mill (मिल) = चक्की
Bit (बिट) = टुकड़ा

I = आय

Fire (फायर) = आग
Direct (डायरेक्ट) = सीधा
Expire (एक्सपायर) = समय सीमा ख़त्म
Retire (रिटायर) = सेवानिवृत होना
Hire (हायर) =  किराये पर लेना
Dire (डायर) = भयानक

IO = आय

Riot (रायट) = दंगा
Lion (लायन) = शेर
Ion (आयन) = अणु

IE = र्इ ( ी ) बड़ी र्इ

Niece (नीस) = भतीजी
Shield (शील्ड) = ढाल
Field (फील्ड) = खेत, मैदान
Lie (लाई) = झूठ
Siege (सीज) = घेरा
Tie (टाई) = बांधना

O के उच्चारण के नियम (अ, आ, ओ, उ, ऊ)

O = अ

Some (सम) = कुछ
Occure (अकर) = घटित होना
None (नन) = कुछ नहीं / कोई नहीं
Come (कम) = आना
Son (सन) = पुत्र

O = ऑ

Form (फॉर्म) = प्रपत्र
Lot (लॉट) = बहुत
Hop (हॉप) = कूदना
Dot (डॉट) = बिंदु
Doctor (डॉक्टर) = चिकित्सक

O = ओ  ( ो )

Post (पोस्ट) = डाक
Cold (कोल्ड) = ठंडा
More (मोर) = ज्यादा
Ghost (घोस्ट) = भुत
Bold (बोल्ड) = साहसिक
Only (ओनली) = केवल

OW = आउ, ओ

Bow (बो) = धनुष
Snow (स्नो) = बर्फ , हिमखंड
Yellow (येलो) = पिला रंग
Grow (ग्रो) = उगना, बढ़ना
Pillow (पिलो) = तकिया
Row (रो) = पंक्ति

OO = उ  ( ु ) छोटी उ

Cook (कुक) = रसोइया
Book (बुक) = किताब
Look (लुक) = देखना
Good (गुड) = अच्छा

OO = ऊ  ( ू ) बड़ी ऊ

Moon (मून) = चाँद
Too (टू) = भी
Broom (ब्रूम) = झाड़ू
Boot (बूट) = जूता
Shoot (शूट) = गोली मारना

OU = आव

Sour (सावर) = खट्टा
Shout (शाउट) = चिल्लाना
About (अबाउट) = बारे में
Hour (ऑवर) = घंटा

OY = ऑय

Boy (बॉय) = लड़का
Enjoy (ऐनजॉय) = मजे करना
Joy (जॉय) = हर्ष, आनंद पूर्वक
Royal (रॉयल) = राजोचित, शाही
Toy (टॉय) = खिलौना

U के उच्चारण (अ, उ, यु, यो)

U = उ

Put (पुट) = रखना
Full (फुल) = भरा हुआ
Push (पुश) = धकेलना
Bull (बुल) = बैल
Pull (पुल) = खींचना

U = यु, यो

Use (यूज) = प्रयोग करना
Uniform (युनिफोर्म) = वर्दी
Salute (सल्युत) = सलामी देना
Durable (ड्यूरेबल) = टिकाऊ
Cure (क्योर) = इलाज
Tenure (टेन्योर) = कार्यकाल
Pure (प्योर) = शुद्ध

U = अ

Bulk (बल्क) = भार
Tub (टब)  = नांद
Bus (बस) = बस
Hut (हट) = झोपडी
Up (अप) = ऊपर

Y के उच्चारण के नियम (Y एक व्यंजन है लेकिन कही - कही यह स्वर का काम करता है)

Y = ई

Hearty (हार्टी) = हार्दिक
Icy (आईसी) = बर्फिला
Greedy (ग्रीडी) = लालची
Policy (पोलिसी) = निति

Y = आय, आई

Typhoide (टायफाइड) = आंत्र ज्वर
Pyre (पायर) = चिता
Tyre (टायर) = टायर
Dyke (डाईक) = खाड़ी
Type (टाईप) = प्रकार

अंग्रेजी में स्वर शब्दों का प्रयोग मात्राओ के लिए किया जाता है आप इन्हें पढ़े और अभ्यास करे।